अचानक खड़े होते ही आंखों के आगे अंधेरा क्यों छा जाता है? कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

अचानक खड़े होते ही आंखों के आगे अंधेरा क्यों छा जाता है क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप अचानक बैठी या लेटी हुई स्थिति से उठे हों और कुछ सेकंड के लिए आंखों के आगे अंधेरा छा गया हो, चक्कर जैसा महसूस हुआ हो या सिर भारी लगने लगा हो? यह स्थिति बहुत से लोगों के साथ होती है, और आमतौर पर कुछ ही पलों में ठीक भी हो जाती है। लेकिन ऐसा क्यों होता है, यह जानना जरूरी है।

अचानक खड़े होते ही आंखों के आगे अंधेरा छाने का कारण और समाधान
अचानक खड़े होते ही आंखों के आगे अंधेरा छाने के कारण और इसके बचाव के उपाय जानें।

यह स्थिति क्या होती है?जब हम अचानक खड़े होते हैं तो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) में अचानक गिरावट आती है। इसे ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन (Orthostatic Hypotension) कहा जाता है।इस स्थिति में दिमाग तक जाने वाले खून का प्रवाह कुछ समय के लिए कम हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है और आंखों के आगे अंधेरा छा जाता।

ऐसा क्यों होता है

1.अचानक शरीर की मुद्रा बदलना:

जब हम लेटे या बैठे होते हैं, तो खून शरीर में समान रूप से बहता है। अचानक खड़े होने पर गुरुत्वाकर्षण के कारण खून पैरों में जमा हो जाता है और दिमाग तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता।

 

2. लो ब्लड प्रेशर:

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर सामान्य से कम रहता है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

 

3. पानी की कमी (डिहाइड्रेशन):

शरीर में पानी की कमी से रक्त की मात्रा कम हो जाती है, जिससे खून का प्रवाह प्रभावित होता है।

 

4. भूख या कमजोरी:

लंबे समय तक कुछ न खाने से ग्लूकोज का स्तर गिर जाता है, जिससे दिमाग को ऊर्जा नहीं मिलती और चक्कर या अंधेरा महसूस होता है।

 

5. थकावट या नींद की कमी:

अधिक थकान या नींद की कमी भी इस समस्या का एक बड़ा कारण हो सकती है।

 

क्या यह खतरनाक साबित हो सकता है क्या?

ज्यादातर मामलों में यह सामान्य और अस्थायी होता है। लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है या ज्यादा देर तक बना रहता है, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे—

एनीमिया (खून की कमी)

दिल की बीमारी

ब्लड प्रेशर की समस्या

हार्मोनल असंतुलन

ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिएइससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए

1. धीरे-धीरे खड़े हों।

सुबह बिस्तर से उठते समय या लंबे समय तक बैठे रहने के बाद, एकदम से न खड़े हों। पहले बिस्तर पर बैठ जाएं, कुछ सेकंड रुकें, फिर धीरे-धीरे खड़े हों।

2. किसी चीज को पकड़ लें।

खड़े होते समय किसी मेज, कुर्सी या दीवार का सहारा लें ताकि संतुलन बना रहे।

3. पैरों और टांगों की मांसपेशियों को खींचे।

: खड़े होने से पहले, अपने पैरों और टांगों की मांसपेशियों को थोड़ा खींचे या पैरों को हिलाएं। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होगा।

4. बैठ जाएं या लेट जाएं।

: अगर चक्कर आए तो तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं। इससे सिर में रक्त का प्रवाह फिर से सामान्य हो जाएगा और चक्कर कम होंगे।

5. पैर क्रॉस करके खड़े हों।

अगर खड़े रहना जरूरी है, तो पैरों को क्रॉस करके खड़े हों और अपनी जांघों की मांसपेशियों को सख्त करें। इससे रक्त दिल की तरफ वापस लौटने में मदद मिलती है।

अपना जीवन शैली में बदलाव करे

अचानक खड़े होते ही आंखों के आगे अंधेरा क्यों छा जाता है तो अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव जरूर करे।

1. खूब पानी पिएं: निर्जलीकरण (Dehydration) इसका एक प्रमुख कारण है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ (नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ) पिएं।

2. स्वस्थ आहार लें: आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड से भरपूर आहार (हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अंडे, मांस) लें ताकि एनीमिया (खून की कमी) न हो।

3. नमक का संतुलन: अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो डॉक्टर की सलाह से अपने आहार में नमक की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं। नमक शरीर में पानी को बांधे रखता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। (हाई BP के मरीज ऐसा न करें)।

4. शराब और कैफीन का सेवन कम करें: यह शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं और लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।

5. छोटे-छोटे भोजन करें: एक बार में भारी भोजन करने से शरीर का रक्त पेट की तरफ जमा हो जाता है, जिससे दिमाग में रक्त की कमी हो सकती है। इसलिए दिन में तीन बार के बजाय चार-पांच बार थोड़ा-थोड़ा भोजन करें।

6. नियमित व्यायाम: नियमित हल्का व्यायाम (जैसे टहलना, तैरना) शरीर के रक्त संचार को बेहतर बनाता है।

नोट 

अचानक खड़े होते ही आंखों के आगे अंधेरा क्यों छा जाता है इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यदि आपको बार-बार आंखों के आगे अंधेरा छाने, चक्कर आने या कमजोरी जैसी समस्या होती है, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

स्वयं इलाज करने के बजाय विशेषज्ञ की जांच और सलाह पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें सिर्फ 30 मिनट वॉक रोज़ करें और देखें शरीर में कमाल का बदलाव जानिए 30 मिनट वॉक करने के अद्भुत फायदे

Leave a Comment